आगरा। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आज जोन स्तरीय 02 दिवसीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मिनी ग्रामीण स्टेडियम अकोला आगरा में किया गया । प्रतियोगिता का शुभांरभ राजेश कुलश्रेष्ठ संयोजक उत्तर प्रदेश क्रीडाभारती एवं शासकीय अधिवक्ता व विवेक चन्द्र श्रीवास्तव उपनिदेशक आगरा मण्डल आगरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का स्वागत विजेन्द्र कुमार जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आगरा द्वारा बुके भेंट कर किया गया उक्त प्रतियोगिता में आगरा मण्डल व अलीगढ मण्डल के सांसद खेल स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण डा० मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्षा आगरा द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा का स्वागत विवेक चन्द्र श्रीवास्तव उपनिदेशक आगरा मण्डल आगरा के द्वारा बुके भेंट कर एवं डॉ० सलौनी गर्ग जिला युवा कल्याण अधिकारी एटा द्वारा पटका पहनाकर किया गया।
प्रथम दिवस में एथलेटिक्स, वॉलीवॉल, कुश्ती एवं जूडो की विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का परिणाम संलग्न है। प्रतियोगिता का संचालन श्री प्रेमप्रताप सिंह वरिष्ठ सहायक कांसगज द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विकास यादव मैनपुरी, प्रेमशंकर गौतम मथुरा, जयपाल सिंह सागर अलीगढ उपस्थित थे। आगरा व अलीगढ मण्डल के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व व्यायाम प्रशिक्षक व विक्रम सिंह वरिष्ठ सहायक अशोक वीर सिंह, रमेश चन्द्र वरिष्ठ सहायक सत्यवीर सिंह वरिष्ठ सहायक का सराहनीय सहयोग रहा। निर्णायक मण्डल में योगेश चाहर, नित्यकिशोर चाहर श्री फूल सिंह चाहर धर्मेन्द्र सिंह चाहर आदि ने सहयोग प्रदान किया ।


