चल टिकट निरीक्षक विपिन यादव ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक दिन में व्यक्तिगत रूप से 86,390/- की रेल आय अर्जित की

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल में कार्यरत टिकट जांच कर्मचारी द्वारा मंडल में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक दिन में व्यक्तिगत रूप से 86,390/- की रेल आय अर्जित की ।
मथुरा जंक्शन पर कार्यरत चल टिकट निरीक्षक  विपिन कुमार यादव द्वारा पूर्ण निष्ठा से ड्यूटी करते हुए दिनांक- 17/06/2026 को एक ही दिन में व्यक्तिगत रूप से गाड़ियों में टिकट जांच कर 113 बिना टिकट/अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को प्रभारित करते हुए उनसे *कुल 86,390/- रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया गया, उक्त कार्य इनकी ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी को दर्शाता है।
सीटीआई प्रभारी नागेन्द्र तिवारी द्वारा यह कार्य कर्मचारी की मेहनत एवं निष्ठापूर्वक की गई ड्यूटी का प्रतिफल बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मंडल कार्यालय से मिले निर्देशों की अनुपालना में अपने अधीनस्थ स्टाफ को व्यक्तिगत रूप से रेल आय अर्जन हेतु दी गई काउंसिल का भी परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *