मजदूर की बेटी की ऊँची उड़ान: रुनकता की सुहानी का लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज, रुनकता की कक्षा 12 की छात्रा सुहानी ने 70वीं एसजीएफआई (SGFI) राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु लगातार दूसरी बार चयनित होकर विद्यालय, जिले एवं उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
सुहानी के पिता नारायण सिंह एक मजदूर हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी की इस राष्ट्रीय सफलता पर पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। सुहानी की माता ग्रहणी श्रीमती बबली हैं । सुहानी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका श्रीमती श्वेता सिंह चारग के विशेष मार्गदर्शन को जाता है।
चयन की सूचना पर प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार लवानिया एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने सुहानी और उनके पिता को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *