
आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फ़तेहाबाद में दिनांक 03/02/2026 को पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य (प्रशा०) प्रो० अरुणा त्रिपाठी की अध्यक्षता में महाविद्यालय की रेंजर्स प्रभारी डॉ प्रियंका तथा रोवर्स प्रभारी आलोक कटारा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों की स्वामी विवेकानंद रोवर्स क्रू तथा छात्राओं की निवेदिता रेंजर्स टीम को भारत स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षक विष्णु ने छात्र/छात्राओं को स्काउट एंड गाइडिंग के इतिहास से परिचित कराया। सेवा के महत्व के बारे में बताया तथा साथ ही यह भी बताया कि किस प्रकार से छात्र/छात्राएँ सीमित संसाधनो के साथ विषम परिस्थितियों में भी कार्य कर सकते हैं। उद्घाटन में डॉ धनवंती चंचल, डॉ वंदना शर्मा, डॉ नेत्रपाल, डॉ बेद प्रकाश, डॉ तेजेंद्र सिंह, डॉ नवीन कुमार तथा डॉ राजधारी यादव सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी व छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे। यह शिविर पाँच दिनो तक चलेगा जिसका समापन 07/02/26 को होगा।


