
आगरा, 5 सितंबर 2026:रोटरी क्लब ऑफ आगरा ग्रेटर के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सेठ गंगाराम इंटर कॉलेज, अखवाई, अकोला,आगरा में एक भव्य ‘शिक्षक रत्न सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ! जिसमें समाज के कई प्रबुद्ध नागरिकों और वरिष्ठ महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेठ गंगाराम इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं क्षेत्र के कई प्रमुख 23 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह, डायरी, पैन भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकहितम ब्लड बैंक के महासचिव अखिलेश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर बौद्धिक प्रमुख अरुण वर्मा, राजेश भार्गव, अशोक टंडन, थान सिंह , प्रमेन्द्र शर्मा,आशीष सिंघल तथा क्लब के अध्यक्ष रो. किशोर गोयल एवं रो. राकेश गोयन की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना एक सशक्त भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।” कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थाएं क्लब के पदाधिकारियों द्वारा अत्यंत उत्साहपूर्वक संपन्न की गईं। इस अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा विद्यालय को एक वाटर कूलर भी भेंट किया !कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य उम्मेद सिंह ने किया !


