
आगरा। अर्जुन नगर स्थित अयोध्या नाथ श्री राम मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। मंडली के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसमें काली माता की झांकी को सभी भक्तों ने खूब सराहा।
श्री कृष्ण के भजनों पर कृष्ण प्रेमी नाच-नाच कर भजन गाते हुए आनंदित हो उठे, जिससे चारों ओर भक्तिमय माहौल नजर आने लगा। ठीक रात्रि 12 बजते ही मंदिर में शंखनाद हुआ और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर सभी भक्त भक्तिमय हो गए और सभी को बड़ा आनंद आया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।प्रोग्राम में मुख्य रूप से मंदिर के पवन शास्त्री जी ,दीप चद शर्मा,मूलचंद शर्मा,विनोद गोयल, गोविंद सिंह फौजदार, चतुर्वेदी कुशवाह,आशीष पचौरी आदि भक्त मौजूद रहे।


