आगरा का रूपधुन गांव मामला: भाकियू टिकैत युवा मोर्चा ने संवेन्दना व्यक्त कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द करवाई की उठाई मांग

स्थानीय समाचार

आगरा। तहसील एत्मादपुर के गांव रूपधुन में पुलिस के उत्पीड़न से एक ही परिवार के दो भाइयों की मृत्यु की बाद से विभिन्न राजनैतिक दल संवेदना जताने के लिए पीड़ित परिवार के पास पहुँच रहे हैं। इसी क्रम में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत (युवा मोर्चा) ने नगला रूप धन पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ गहरा दुख प्रकट किया।

भाकियू (टिकैत) आगरा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत पीड़ित परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दोषी पुलिसकर्मियों ने दोनों भाईयों के साथ गलत किया। पहले भाई की मौत होने के बावजूद पुलिस ने मामले को हल्के में लिया जिस कारण दूसरे भाई ने भी आत्महत्या की। यह हृदय विदारक घटना है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत इसमें कड़ा फैसला लेगी। इस दौरान सौरभ यादव, पंकज कुमार, अजीत ठाकुर, पंकज यादव, जेपी यादव, कुमार पाल सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल के अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *