
आगरा । मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल ने जुलाई 2026 के दौरान माल परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 108 रेकों की लोडिंग से ₹37.06 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। मंडल द्वारा विभिन्न वस्तुओं के सुचारु एवं समयबद्ध परिवहन के माध्यम से माल ढुलाई में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई।
जुलाई माह में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, बाद से POL की 75 रेकों का लदान किया गया, जिससे ₹32.80 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त बीओसी बाद से बिटुमेन की 1 रेक का लदान कर ₹46.51 लाख, ICDY से कंटेनर की 11 रेकों का लदान कर ₹92.69 लाख तथा गोविंदगढ़ से बैलास्ट की 4 रेकों का लदान कर ₹92.70 लाख का राजस्व अर्जित किया गया।
इसी अवधि में मथुरा से ई-ऑयल की 2 रेकों का लदान कर ₹13.82 लाख तथा झाड़ोली का बास से बैलास्ट की 1 रेक का लदान कर ₹18.30 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
पीसमील लदान के अंतर्गत रामगढ़ से ई-ऑयल के 25 वैगन एवं डीओसी के 1 वैगन का लदान कर ₹23.03 लाख तथा यमुना ब्रिज से ई-ऑयल के 1 वैगन का लदान कर ₹87,191 का राजस्व अर्जित किया गया।
आगरा मंडल ग्राहकों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं विश्वसनीय माल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक परिचालन व्यवस्था, बेहतर समन्वय एवं ग्राहक-केंद्रित कार्यप्रणाली के माध्यम से मंडल माल लदान एवं राजस्व में निरंतर वृद्धि की दिशा में कार्य कर रहा है।


