शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की है आधारशिला”मतदाता सूची में कराएं अपना नाम दर्ज, मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर अधिक से अधिक करें मतदान- मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Press Release उत्तर प्रदेश

 

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार  ने प्रातः कैलाश मंदिर सिकंदरा, श्री राधाकृष्ण मंदिर,विजय नगर कॉलोनी एवं मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर परिवार सहित किया दर्शन पूजन

आगरा.02.06.2026.आज भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार  ने प्रातः 06 बजे प्राचीन कैलाश मंदिर,सिकंदरा, पहुंच कर के मंदिर महंत श्री निर्मल गिरी जी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से परिवार सहित पूजा अर्चना की तथा अपने पूर्वजों की छतरी पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की।
तत्पश्चात 07 बजे विजय नगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा विजयनगर वासियों व सामाजिक संगठनों ने पुष्पगुच्छ देकर, पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। मा.मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय 10 बजे प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे जहां महंत श्री योगेश पूरी जी मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कराया । तत्पश्चात मा.मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय मनकामेश्वर मंदिर परिसर में स्थित रामदास विजय कुमार जी की दुकान पर पहुंचें तथा मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के निष्पक्ष सफल चुनाव संपन्न हुए हैं,आने वाले चुनाव भी पूरी तरह पारदर्शी होंगे उन्होंने जोर देकर कहा कि”शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला”है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपने वोट बनवाने और आने वाले चुनावों अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *