
अक्टूबर -2025 में टिकट चेकिंग आय में आगरा मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अक्टूबर -2024 की तुलना मे अक्टूबर -2025 में 16.99% आय अधिक अर्जित की
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु माह अक्टूबर -2025 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा,बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी। जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 17100 केस पर 1.19/-करोड़ रूपये , अनियमित यात्रा करने वाले 16342 केस पर 82.31/- लाख रूपये एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 13 केस पर 12595/- रूपये यात्रियों को प्रभारित किया गया| जिसके परिणाम स्वरूप कुल 33455 केस से 2.02/-करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया, जो कि आगरा मंडल के पिछले वर्ष माह अक्टूबर-2024 में 1.72/- करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया था | रेल राजस्व में पिछले वर्ष माह की तुलना में 16.99% की अधिक वृद्धी हुई है |
सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चेकिंग स्क्वायड द्वारा ट्रेनों में मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशनो पर औचक सघन टिकट जांच की जा रही हैl इसके अतिरिक्त मंडल में फोर्ट्रेस, स्पॉट टिकट चिकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे यात्री सेवा में सदैव तत्पर है| अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए |
