प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर के लिए निकले सेवा यात्रियों से किया वर्चुअल संवाद,सुने उनके अनुभव

Press Release उत्तर प्रदेश

प्रातः 09 बजे ग्राम बमरौली कटारा में सेवा यात्रियों व लाभार्थियों संवाद का हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

आगरा.25.09.2026.आज प्रातः 09 बजे ग्राम बमरौली कटारा में वाराणसी से वडनगर के लिए निकले सेवा यात्रियों व लाभार्थियों के साथ मा .प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल संवाद किया तथा यात्रा में शामिल यात्रियों को यात्रा के दौरान हो रहे उनके अनुभवों को जाना।

गौरतलब है कि कल शाम को जनपद फिरोजाबाद की सीमा से प्रवेश करते हुए सेवा यात्रियों का जनपद आगमन हुआ था, जनपद की सीमा में पहुंचने पर सेवा यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया था।

आज प्रातः 09 बजे ग्राम बमरौली कटारा में वाराणसी से वडनगर के लिए निकले सेवा यात्रियों व लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी ने सीधा संवाद करते हुए यात्रियों की घर के मुखिया की तरह उनका कुशलक्षेम जाना तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा उनसे उनके यात्रा अनुभव सुने। सेवा यात्री कुलदीप साथ बात करते हुए उन्होंने उनके यात्रा के दौरान हो रहे अनुभव साझा करने की बात कही, जिसमें बताया गया कि यात्रा जिन क्षेत्रों से गुजर रही है रास्ते में लोग उत्साह से खाना, तथा सेवा भाव से स्वागत कर रहे, अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद उन्नाव से जब यात्रा गुजर रही थी तब एक पड़ाव पर एक बच्चे ने मोदी जी के गांव में यात्रियों के साथ जाने की जिद की, एक बुजुर्ग महिला लाभार्थी ने मोदी जी को आशीर्वाद व दुआएं दी, प्रधानमंत्री जी ने मिल रहे उनके प्रति प्यार और अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि हम तो कुछ भी नहीं हैं ये लोगों का प्यार है, भरोसा है। प्रधानमंत्री जी ने सेवा यात्रियों को यात्रा के दौरान हो रहे अनुभवों को जाना तथा कहा कि भारत विविधताओं से भरा राष्ट्र है, रीति रिवाज, खान पान की विविधता अलग अलग प्रदेशों में अलग अलग है, प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आप की यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों से गुजर रही है, हमारे गांवों को किसी किताब में पढ़कर नहीं समझ सकते ये अनुभव उनके बीच जाकर ही प्राप्त होते हैं आमजन से संपर्क, संवाद से बहुत कुछ सीखने को मिलता है सेवा के आंगन में समाज जुड़ता है, स्थानीय खानपान, आमजन का बीच संपर्क, उनके साथ साहचर्य ही जन पूंजी है। प्रधानमंत्री जी ने सभी को शेष आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी (काशी) से वडनगर (गुजरात) के लिए भव्य ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली जा रही है।यह ऐतिहासिक यात्रा देश के अलग-अलग राज्यों से होकर गुजर रही है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कर्मभूमि (काशी) को उनकी जन्मभूमि (वडनगर) से जोड़ती है.इस यात्रा के दौरान प्रस्तावित पड़ावों पर रास्ते में जगह-जगह पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण (‘एक पेड़ माँ के नाम’), पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन मुक्त भारत,युवा जागरूकता एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद जैसे 40 से अधिक विभिन्न सेवा कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *