आगरा। जनपद आगरा में विगत कुछ घण्टों से खराब मौसम एवं मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जनहित में आदेश निर्गत किया है।
आदेश के अनुसार जनपद आगरा के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/निजी विद्यालयों एवं समस्त बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालयों में दिनांक 26-09-2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबन्धन, अभिभावक एवं छात्र/छात्राओं से उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट www.agra.nic.in पर पुष्टि किया जा सकता है।


