इंदिरा कॉलोनी गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया गुरु हरिगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु राम दास जी, इंदिरा कॉलोनी शाहगंज में श्रद्धा और उल्लास के साथ छठम गुरु हरिगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर रागी जन हरजोत सिंह व साथियों ने कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। मूल मंत्र व गुरुमंत्र के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया।

चेयरमैन परमात्मा सिंह अरोड़ा ने बताया कि इस बार गुरुद्वारे का सम्पूर्ण प्रबन्धन महिलाओं को सौंपा गया है। प्रधान गिन्नी कौर, सचिव गुरबख्श कौर, जसविंदर कौर, कोषाध्यक्ष जसजीत कौर, स्टोर अध्यक्ष प्रीति कौर व पुनम परयानी ने एक महीने में गुरुद्वारे की साफ-सफाई, पेंटिंग, कलर ,एसी के साथ-साथ CCTV व कैमरे लगवाने की व्यवस्था कराई।

लंगर की रसोई, बनाने व वितरण की सेवा भी महिलाओं द्वारा की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह लखानी को विदाई की गई तथा सेवा करने वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मानप्रीत सिंह ,सुखजीत सिंह खुनडु ,राना रंजीत सिंह, मनोज नोतनानी ,जगदीश सिंह ,जसपाल सिंह ,अमरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *