आलू किसानों ने फसल के अच्छे दाम न मिल पाने का दुखड़ा अलीगढ़ कृषि गोष्ठी में रोया, बीज की कीमत के साथ कोल्ड स्टोर का भाड़ा घटायें

Press Release उत्तर प्रदेश

अलीगढ़। आलू किसानों ने फसल के अच्छे दाम न मिल पाने का दुखड़ा अलीगढ़ कृषि गोष्ठी में रोया।  उन्होंने कहा कि आलू बीज की कीमत के साथ कोल्ड स्टोर का भाड़ा घटायें। तभी आलू किसान अपना गुजारा कर सकेंगे। इस संबंध में एक ज्ञापन आज अलीगढ़ जाकर आगरा के आलू किसानों ने दिया। ताज सिटी आगरा आलू उत्पादक समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मीनरायन बघेल ने आज अलीगढ़ गोष्ठी में आये अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि आगरा जनपद में आलू 70 से 80 हजार हेक्टेयर रकबा में उगाया जाता है। जिसकी बुवाई अक्टूबर-नवंबर में की जाती है। हालांकि इसकी तैयारी आलू किसान अगस्त-सितंबर से ही शुरू कर देते हैं। इन तैयारियों में किसानों की चिंता वर्तमान में डीएपी खाद और रियायती दर पर उत्तम कोटि के आलू बीज की है।

किसान नेता ने कहा कि इस साल आलू की फसल का दाम किसानों को अच्छा नहीं मिल पाया है। इसलिये सरकार से निवेदन है कि आलू किसानों को कोल्ड स्टोर के भाड़े में सब्सिडी दी जाए। न कि कोल्ड स्टोर के व्यापारियों को। वरना आलू किसान बर्बाद हो जाएगा। कोल्ड स्टोरों में रखे आलू का भाड़ा कम किया जाए। आलू के लिये उद्यान विभाग से जो 20 एचपी ट्रैक्टर उपलब्ध कराये जाते हैं। जो किसान के लिये आश्यक जरूरी लोड नहीं उठा पाते हैं। इसलिये अधिक पावर वाले ट्रैक्टर किसानों को दिये जाएं। उद्यान विभाग के बीज  उच्चकोटि के नहीं होते। इसलिये किसानों को उच्चकोटि के बीज उपलब्ध कराये जाएं। जिससे वे अच्छी फसल का उत्पादन कर सकें।

खाद की आगरा जनपद में भारी कमी है। इसको लेकर किसानों में रोष है। सरकार से अनुरोध है कि तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद आगरा के किसानों को उपलब्ध कराया जाए।  कोल्ड स्टोर से लाइसेसधारक व्यापारियों को ही आलू बेचने के लिये अधिकृत किया जाए। इनकी सूची बाकायदा सभी किसानों को भी दी जाए। इससे राजस्व की चोरी भी नहीं हो पाएगी। साथ ही आलू किसानों के साथ धोखाधड़ी नहीं हो पायेगी।

इस साल जनपद में अधिक वर्षा होने के कारण सब्जी उगाने वाले तथा समी अन्य किसानों को बाजरा आदि फसलों में भारी नुकसान हुआ है। इसका मुआवजा किसानों को दिलाया जाए। किसानों द्वारा केसीसी ऋण न चुकाने पर अमीनों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को रोका जाए। सरकार इन ऋणों को माफ करे। कोल्ड स्टोर स्वामियों द्वारा भाड़े में लगातार की जा रही मनमानी बढोतरी को रोका जाए । सरकार के स्तर पर न्यूनतम भाड़ा तय किया जाए।

नहरों का संचालन ठीक नहीं हो पा रहा है क्योंकि जनपद की नहरों की सफाई भी ठीक से नहीं करायी गयी है। आलू किसानों को 20 अक्टूबर तक पलेवट के लिये पानी की जरूरत है। इसलिये समय से नहरों का संचालन कराया जाए। यह कि यहाँ का आलू उत्पादन किसान चाहता है कि यहाँ वा आलू से सम्बन्धित अन्य उत्पादों जैसे आलू चिप्स, आलू पाउडर एवं अन्य आलू से सम्बन्धित योजनाओं को बढ़ावा दिया जाये, जिससे आलू किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके तथा यहाँ का किसान उन्नत हो।आगरा मण्डल एवं अलीगढ़ मण्डल आलू का सबसे अधिक उत्पादनकर्ता करता है यहाँ लैब की आवश्यकता है।  निवेदन है कि हम आलू किसानों की समस्याओं पर विचार करते हुये राहत प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीनरायन बघेल,श्यामसिंह चाहर,लाखन सिंह त्यागी,प्रदीप शर्मा, महताप सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *