आगरा। अलीगढ़ में दिनाँक 12 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली पं० दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम दिनॉक 11 अक्टूबर को आगरा से अलीगढ़ प्रस्थान कर रही हैं। इस टीम के खिलाड़ी निम्नवत् हैं:-
कु० पूजा चाहर (कप्तान), महक हिरोलिया, सोनी, माही, तमन्ना, शगुन अंजली, कुमारी चांदनी एवं मनप्रीत (सभी आगरा) अश्वनी, कनिष्का यादव, दिव्या चौधरी, राधा, कृतिका अग्रवाल, नीशू एवं राधा (सभी मथुरा) टीम कोच कु० पूजा रहेगी।
इस प्रतियोगिता को सफल आयोजित कराने हेतु आगरा जनपद के 04 निर्णायक (संजय गौतम टैक्नीकल इंचार्ज, आशा रानी, कु० मधु एवं कु० आरती निर्णायक) रहेंगे।
2-इटावा में दिनाँक 12 से 17 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सबजूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम दिनाँक 11 अक्टूबर, 2026 को आगरा से अलीगढ़ प्रस्थान करेगी।
इस टीम के खिलाड़ी निम्नवत् हैं:-
गोविन्द कुमार, योगेश कुमार, अमन कुमार, हर्ष बघेल, अनुराग, मो० उजैका, दारा सिंह, शाद, इब्राहिम, अंश, लवनीत, प्रिंस पाल सौरभ, सचिन, उमेश कुमार एवं दिलशाद तथा टीम कोच श्री विनय कुमार रहेगें।
दोनों ही टीमो के चयनकर्ता दिलीप शर्मा, फिरोज खान, श्रीमती मीनाक्षी घिल्डियाल, कु० मधु, कु० आरती, धीरज मदान , विनय कुमार रहे।
दोनों ही टीमों के प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुएं शानदान प्रदर्शन हेतु डा० कमल चौधरी, तपेश शर्मा , आर.एस.ओ. संजय शर्मा, संजय गौतम, सचिव आगरा हाकी, हरि सिंह यादव, बिल्लू चौहान, संजय तिवारी, राजीव सोई, अमिताभ गौतम, श्रीमती मीनाक्षी घिल्डियाल, रीनेश मित्तल, शाहिद अंसारी एवं डा० जयशंकर ने बधाई दी।


