होमगार्ड भर्ती-2025 के चयनित अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा 12 अक्टूबर से

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा जनपद के 1232 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, पुलिस लाइन में होगी प्रक्रिया

आगरा.10.10.2026. जिला कमाण्डेण्ट, होमगार्ड्स, आगरा राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के पद पर एनरोलमेंट-2025 के अन्तर्गत आगरा जनपद से चयनित कुल 1232 अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा दिनांक 12-10-2026 से पुलिस लाइन, आगरा में प्रारम्भ होगी।

शासनादेश संख्या 60/2025/1780 दिनांक 03.11.2025 के क्रम में प्रदेश के 75 जनपदों के 41424 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त हुई है, जिसमें आगरा के 1232 अभ्यर्थी शामिल हैं।
चिकित्सा परीक्षा कार्यक्रम: मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से 100 अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जायेगी।
पुरुष अभ्यर्थी: 12-10-2026 से 22-10-2026 तक
महिला अभ्यर्थी: 23-10-2026 से 25-10-2026 तक
– रिजर्व दिवस: 26 एवं 27 अक्टूबर 2026
बुलावा पत्र: अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र व्हाट्सएप/ईमेल पर भेजे जा रहे हैं। हार्ड कॉपी जिला होमगार्ड्स कार्यालय, ग्राम बुढाना, आगरा से दिनांक 10 एवं 11 अक्टूबर को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक प्राप्त की जा सकती है। बिना बुलावा पत्र के प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

अनफिट होने पर अपील: चिकित्सा परीक्षा का परिणाम उसी दिन नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जायेगा। अनफिट घोषित होने पर अभ्यर्थी उसी दिन निर्धारित प्रारूप में नोडल अधिकारी के समक्ष अपील कर सकेंगे।

आवश्यक दस्तावेज: अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं बुलावा पत्र में दिये निर्देशों के अनुसार उपस्थित हों।

सहायता हेतु पुलिस लाइन में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
हेल्पलाइन: 08005194011, ईमेल: cmdhgag-up@nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *