सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह को लोग यूं ही मसीहा नहीं मानते… जो एक बार मिल लेता है, हो जाता है मुरीद… जन्म दिन पर मीडिया ने हॉस्पिटल पर जाकर किया सम्मान…!

Health उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

धरती के भगवान! सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह को लोग यूं ही मसीहा नहीं मानते... जो एक बार मिल लेता है, हो जाता है मुरीद... जन्म दिन पर मीडिया ने हॉस्पिटल पर जाकर किया सम्मान...!

आगरा, 1 जुलाई। आज डॉक्टर्स डे है और डॉक्टर्स को हमारे समाज में धरती का भगवान समझा जाता है। इत्तेफाक से सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह जी का जन्म दिन भी आज है। जीआरई हॉस्पिटल, बरोली अहीर के संचालक डॉ. राजेंद्र सिंह को समूचे क्षेत्र में मसीहा के रूप में देखा जाता है। उनके यहां अमीर गरीब का कोई भेद नहीं होता। उनकी सुबह की दिनचर्या शमसाबाद स्थित आवास पर क्षेत्र के लोगों की नब्ज पकड़ने के साथ शुरू होती है। इसके बाद कस्बा स्थित क्लिनिक पर बैठने के बाद क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों का क्रम शुरू हो जाता है। दोपहर बाद वे बरोली अहीर स्थित हॉस्पिटल में ओपीडी करने के साथ साथ आईसीयू में भर्ती मरीजों को देखते हैं। सुबह छह बजे से लेकर रात दस बजे तक डॉ. राजेंद्र सिंह बगैर विश्राम किए सक्रिय रहते हैं।
जहां तक राजनीतिक गतिविधियों की बात है, इसमें उनकी बहु जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया उनकी पूरी मदद करती हैं। पुत्र संजय सिंह एवं भाई गोविंद सिंह हॉस्पिटल के संचालन में हाथ बटाते हैं। डॉ. राजेंद्र सिंह का जीवन बड़े ही उतार चढ़ाव वाला रहा है। कैसी भी विकट परिस्थिति रही हो, उन्होंने हिम्मत और धैर्य कभी नहीं खोया।
डॉ. राजेंद्र सिंह की इन्हीं जिजीविषा के चलते हमने हॉस्पिटल पर जाकर उनका सम्मान किया। हमारे साथ हिन्दुस्तान से नवनीत यादव, अनुराग श्रीवास्तव, अमर उजाला से पवन चौहान भी थे। इसमें कोई शक नहीं कि डॉक्टर साहब इस पाश्चात्य संस्कृति के हामी नहीं है लेकिन सभी की भावनाओं की कदर करते हुए उन्होंने न सिर्फ केक काटा बल्कि हमें पूरा समय भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *