मुंबई को मिला पहला समर्पित ‘TMJ और क्रेनियोफेशियल’ सर्जरी सेंटर; एस. एल. राहेजा हॉस्पिटल ने की बड़ी शुरुआत

Health

मुंबई (अनिल बेदाग)। एस. एल. राहेजा हॉस्पिटल – ए फोर्टिस एसोसिएट ने मुंबई के पहले ‘क्रेनियोफेशियल एवं टेम्परोमैंडिबुलर जॉइंट (TMJ) सर्जरी’ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की शुरुआत की है। यह अत्याधुनिक केंद्र चेहरे और जबड़े से जुड़ी संरचनात्मक, कार्यात्मक समस्याओं और चोटों के इलाज के लिए एक ही छत के नीचे समग्र व विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

इस सेंटर के उद्घाटन अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने चेहरे से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर विशेषज्ञ इलाज लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इन जटिल समस्याओं का होगा विशेष इलाज

नव-स्थापित TMJ सर्जरी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में निम्न समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है—

जबड़े में दर्द, अकड़न या जकड़न
जबड़े का लॉक होना या क्लिक की आवाज़ आना
चेहरे की असमानता
क्रेनियोफेशियल विकृतियां
कटे होंठ व तालु (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट)
चेहरे की चोटें
जबड़े की गांठें व ट्यूमर
फेसियल रीकंस्ट्रक्शन जैसी जटिल सर्जरी

केंद्र में मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिजन-आधारित तकनीकों के माध्यम से जबड़े की कार्यक्षमता बहाल करने, दर्द कम करने और मरीजों की तेज़ रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

20 से 45 वर्ष की उम्र में ज्यादा दिखते हैं TMJ विकार

क्रेनियोफेशियल एवं TMJ सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. तोफीक बोहरा के अनुसार TMJ विकार आमतौर पर 20 से 45 वर्ष के वयस्कों में अधिक पाए जाते हैं, हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर महीने लगभग 50 TMJ मरीज आते हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

डॉ. बोहरा के मुताबिक इसके पीछे मुख्य कारण—

तनाव
लंबे काम के घंटे
गलत पोश्चर
दांत पीसने की आदत
नींद से जुड़ी समस्याएं
जैसे जीवनशैली कारक हैं।

डॉ. तोफीक बोहरा: इलाज के साथ आत्मविश्वास भी लौटाना लक्ष्य

डॉ. तोफीक बोहरा ने कहा, “इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना एक स्पष्ट विज़न के साथ की गई है, जो प्रिसिजन, फंक्शन और एस्थेटिक्स जैसे मजबूत स्तंभों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों की दीर्घकालिक कार्यक्षमता की बहाली और आत्मविश्वास की पुनर्स्थापना भी है।”

सीईओ डॉ. कुणाल पुनमिया: विशेषज्ञ देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की पहल

एस. एल. राहेजा हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. कुणाल पुनमिया ने कहा, “यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मुंबई और उसके बाहर के मरीजों के लिए अत्यधिक विशेषज्ञ चेहरे और जबड़े की देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य एकीकृत, मरीज-केंद्रित इकोसिस्टम के तहत निरंतर श्रेष्ठ परिणाम प्रदान करना है।”

महेश मांजरेकर: सही समय पर सही विशेषज्ञ तक पहुंचना जरूरी

अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर ने कहा, “चेहरे और जबड़े से जुड़ी समस्याओं को अक्सर तब तक नज़रअंदाज़ किया जाता है, जब तक वे रोज़मर्रा की ज़िंदगी और आत्मविश्वास में बाधा नहीं डालने लगतीं। सही समय पर सही विशेषज्ञ तक पहुँचना रिकवरी और जीवन की गुणवत्ता – दोनों में बड़ा बदलाव ला सकता है।”

यह नया सेंटर मुंबई में क्रेनियोफेशियल और TMJ मरीजों के लिए विशेषज्ञ इलाज, आधुनिक तकनीक और समर्पित देखभाल का एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *