यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: ईदगाह रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग

Press Release उत्तर प्रदेश

यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा मंडल द्वारा सभी स्टेशनों की स्वच्छता व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में ईदगाह रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, FOB,प्रवेश एवं निकास द्वार, शौचालय डस्टबिन तथा अन्य यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के मार्गदर्शन में अधिकारियों द्वारा स्वच्छता कार्यों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने तथा स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कूड़ेदानों की नियमित सफाई एवं अपशिष्ट के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में रेलवे का सहयोग करें तथा कचरा केवल डस्टबिन में ही डालें। आगरा मंडल यात्रियों को बेहतर, स्वच्छ एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *