
आगरा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रीमती नीरू बंसल, न्यू आगरा, आगरा निवासी को राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा अधिसूचना संख्या 1088/पांच 9-2026-6(74)/94 टी० सी० से संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए राज्य समुचित प्राधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य समुचित प्राधिकरण (PCPNDT ACT 1994) के तहत गठित प्रमुख निकाय है, जो कि गर्भाधान-पूर्व व प्रसव-पूर्व लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए राज्य स्तर पर कार्य करता है तथा जिला स्तर के समुचित प्राधिकारियों के कार्यों की न केवल निगरानी रखता है, अपितु नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधी कार्यवाही का अधिकार रखता है।
अपनी नियुक्ति पर श्रीमती नीरू बंसल ने महामहिम राज्यपाल , मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री/परिवार कल्याण-स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जैसा हमारे देश के प्रधानमंत्री का स्वप्न है “बेटी बचाओ”, उसको इस दायित्व से शुद्धता से प्रभावी बनाने में हर संभव कार्य करूँगी। उ०प्र० के किसी भी नागरिक को बिटिया को उच्च शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाना चाहिए। इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर स्कूल-कॉलेज एवं समाज में संगोष्ठियों का आयोजन करना चाहिए। इस कार्य को सफल बनाने में चिकित्सकों की विशेष महत्ता है। विशेष भेंट में राज्य के अपर मुख्य सचिव अमित घोष द्वारा समयबद्ध मार्गदर्शन का आश्वासन दिया।
नियुक्ति पर महापौर हेमलता दिवाकर, महापौर बरेली उमेश गौतम , मंत्री एस०पी० सिंह बघेल, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह , पूर्व मंत्री डा० राम बाबू हरित , श्याम भदौरिया , डी.जी.सी धर्मेन्द्र वर्मा, डॉ. संदीप अग्रवाल , भरत शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाये दीं व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन के डा० सुभाष बालियान, तनुज गर्ग व आगरा से डा० संजना अरोरा ने बधाई दी।


