आगरा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की इकाई आगरा के तत्वावधान में दिनांक 14 फरवरी 2026 को चैंपियंस ऑफ आगरा कराटे अकादमी पर कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कराते के 15 खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की ।
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में, आर्या शर्मा , आदित्य, स्वास्तिक, विहान गुप्ता, ने येलो बेल्ट, मन्नत, आर्यावर्त सिंह, दिव्याना वर्मा, अधिविका गुप्ता, आन्या गुप्ता ने ऑरेंज बैल्ट की परीक्षा पास की । बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


