
आगरा। नैपाल में विदेशी धरती पर इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में तिरंगा फ़हराकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करन वाले आगरा के इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा को उत्तर प्रदेश के खेलमंत्री गिरीशचंद यादव ने सम्मानित किया एवं अभी तक किए गए प्रदर्शन की सराहना की ।
काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में विश्व ताइक्वान्डो, एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा 18 से 20 फ़रवरी 2026 तक खेली गई चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वान्डो,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में भारत की ओर से सीनियर पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में 1+1=2 कांस्य पदक जीतकर तिरंगा फहराकर इंडिया का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर इतिहास रचने वाले आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को आगरा, उत्तर प्रदेश एवं भारत देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने एवं पिछले 2 वर्ष से लगातार ताइक्वान्डो की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर किए गए उनके शानदार प्रदर्शन पर खेल मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर सम्मानित किया। अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए इसी प्रकार भविष्य में इंडिया,उत्तर प्रदेश एवं आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने को कहा।
उल्लेखनीय है उपरोक्त वर्ल्ड ताइक्वान्डो की इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में 28 देशों के 2000 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया था ।


