रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-मथुरा- जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 09721, जयपुर-मथुरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.09.26 से 05.09.26 तक (03 ट्रिप) जयपुर से 13.00 बजे रवाना होकर 18.50 बजे मथुरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09722, मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.09.26 से 05.0926 तक (03 ट्रिप) मथुरा से 20.00 बजे रवाना होकर रात्रि 02.35 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेडा, अलवर, रामगढ, गोविन्दगढ, बृजनगर, डींग व गोवर्धन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।


