टीमों के द्वारा औद्योगिक इकाईयों में चिन्हित उत्पादों के निर्माण में उपयोग हेतु नाईट्रोजिनस कम्पाउण्ड अथवा टैक्निकल ग्रेड यूरिया या फार्मेल्डीहाइड यूरिया के स्थान पर डायवर्जन कर रॉ मैटेरियल के रूप में अनुदानित यूरिया के प्रयोग किये जाने हेतु की गई छापामार कार्यवाही

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.02.04.2026.जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी  के कुशल निर्देशन में तथा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा चिन्हित उत्पाद के निर्माण में उपयोग हेतु अनुदानित नीम कोटेड यूरिया का नाइट्रोजिनस कम्पाउन्डस / टेक्निकलग्रेड यूरिया अथवा फार्मेल्डिहाइड यूरिया के स्थान पर डायवर्जन कर रॉ मटेरियरल के रूप में प्रयोग किये जाने के कारण इन इकाईयों के रॉ मटेरियल की प्राप्ति स्त्रोत की गहन जाँच किये जाने हेतु उप जिलाधिकारी (मजिस्ट्रेट), जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त (सहकारिता), सहायक आयुक्त (उद्योग), के स्तर के अधिकारियों की टीमें गठित कर इकाईयों का औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में गठित टीमों के द्वारा औद्योगिक इकाईयों में चिन्हित उत्पादों के निर्माण में उपयोग हेतु नाईट्रोजिनस कम्पाउण्ड अथवा टैक्निकल ग्रेड यूरिया या फार्मेल्डीहाइड यूरिया के स्थान पर डायवर्जन कर रॉ मैटेरियल के रूप में अनुदानित यूरिया के प्रयोग किये जाने हेतु छापामार कार्यवाही की गयीं। निरीक्षण किए जाने पर कोई भी ऐसा प्रकरण संज्ञान में नहीं पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *