निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निर्माण कार्य पूर्ण कराने के सीडीओ के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मुख्य विकास अधिकारी आगरा द्वारा आज जनपद आगरा निर्माणाधीन निम्नलिखित परियोजना/ कार्यो का निरीक्षण किया गया।
1- केन्द्र पुरानिधिनित योजना ( फेज-2) के अन्तर्गत एस०एन मेडीकल कॉलेज , आगरा में 72 यू० जी० सीटों की वृद्धि के दृष्टिगत बॉयज हास्टल निर्माण कार्य का निरीक्षण ।

2- केन्द्र पुरानिधानित योजना ( फेज-2) के अन्तर्गत एस०एन मेडीकल कॉलेज, आगरा में 48 पी०जी० सीटों की वृद्धि के दृष्टिगत बॉयज हॉस्टल निर्माण कार्य का निरीक्षण ।

3- छत्रपति शिवाजी महाराज संग्राहलय ( म्यूजियम) , आगरा के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण ।

4- जनपद आगरा के शिल्पग्राम में निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण ।

5- राजकीय मेडीकल कॉलेज आगरा के लेडी लायल महिला चिकित्सालय परिसर मे विस्तारीकरण योजना के कार्य का निरीक्षण ।
उपरोक्त सभी कार्यो के निरीक्षण के समय में पाई गई कमियों को निरीक्षण के समय उपस्थित कार्यदायी संस्थाओं के सम्बन्धित अधिकारियों को नोट कराते हुए  सभी कार्यों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये तथा कार्यो पर व्यय धनराशि के सापेक्ष कार्य की तकनीकी रिपोर्ट तकनीकी समिति से प्राप्त करने के निर्देश दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *