
आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा कोषाध्यक्ष एडवोकेट योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार बिहार, पटना शहर के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में 2 से 4 फ़रवरी तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर साईं ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण,पटना बिहार खेल प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आगरा,उत्तर प्रदेश के नितिन बघेल को निर्णायक नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है आगरा ताइक्वांडो के नितिन बघेल (एन आई एस), ताइक्वांडो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय निर्णायक पैनल के राष्ट्रीय निर्णायक सदस्य हैं। नितिन बघेल इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के शिष्य हैं व उनसे पिछले 16 वर्ष से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का लगातार गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नितिन बघेल के राष्ट्रीय निर्णायक नियुक्त होने पर ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सीईओ संगीता शर्मा,डॉ यू के शर्मा,एडवोकेट अमित शर्मा,संतोष कुमार सिंह ,हरी कांत शर्मा एवं साथी खिलाड़ियों ने अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं ।


