नंदिनी शर्मा की शानदार गेंदबाजी और रेखा राजपूत व अंजू यादव के अर्ध शतकों से सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की जीत

SPORTS उत्तर प्रदेश
मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नंदिनी शर्मा

स्वर्गीय श्री अमर शहीद राधेश्याम यादव जी मेमोरियल वूमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता

आगरा। राधा माधव ग्राउंड पर खेली जा रही स्वर्गीय श्री अमर शहीद राधेश्याम मेमोरियल वूमेन’एस किक्रेट प्रतियोगिता में आज खेले गए मुकाबले में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने c s f sports को 67 रनों से हराया।
आज सुबह टॉस CSF की कप्तान भारती उपाध्याय ने जीता और पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकैडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 227 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए रेखा राजपूत ने 55 और अंजू ने 55 , प्रिंसी चौधरी ने 22 रनों का योगदान दिया. CSF sports की ओर से श्रेया यादव और पावनी ने क्रमशः 2- 2 विकेट यशिका और पूर्वी शर्मा ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSF sports की टीम  निर्धारित ओवरों में 160 रन ही बना सकी। टीम के लिए सोनिया ने 74 रन, भारती उपाध्याय ने 16 रनों का योगदान दिया। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए नंदिनी शर्मा ने चार विकेट दृष्टि तशु और सृष्टि ने क्रमशः एक-एक करके प्राप्त किया। शानदार प्रदर्शन के लिए नंदिनी शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

गुरुवार को प्रातः सुबह 6:30 डीसीए फिरोजाबाद और C S G के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन बलदेव भटनागर, आगरा मास्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई  और अवधेश यादव के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, मधु शर्मा, रोहित लोधी, जॉन मिल्टन स्कूल के फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर राजेश शर्मा , मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *