नगर निगम का शहरव्यापी डस्टबिन सफाई अभियान, स्वच्छता को मिला नया संबल

Press Release उत्तर प्रदेश

—– पर्यटन नगरी आगरा में स्वच्छता पर फोकस, नगर निगम ने चलाया व्यापक बिन क्लीनिंग ड्राइव

आगरा। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक शहरव्यापी डस्टबिन सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित सार्वजनिक डस्टबिनों की गहन सफाई की गई, ताकि कचरा निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं स्वच्छ बनाया जा सके।

अभियान के दौरान डस्टबिनों की मैनुअल सफाई, हाई-प्रेशर वॉटर जेट से धुलाई के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई गतिविधियां भी की गईं। इस दौरान खासतौर पर ताजमहल सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को साफ और सकारात्मक वातावरण मिल सके। टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि डस्टबिनों से दुर्गंध न फैले और कचरा इधर-उधर न बिखरे। इसके साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें और स्वच्छ आगरा के निर्माण में सहयोग करें। इस संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और नगर निगम इसे लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। आने वाले समय में भी ऐसे नियमित अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *