—- होटल अमर से शहीद नगर चौराहे तक सड़क किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने का अल्टीमेटम, यूटिलिटी कार्य में आ रही है बाधा
आगरा। शहर में सीएम ग्रिड परियोजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को गति देने के लिए नगर निगम प्रशासन बुधवार को होटल अमर से शहीद नगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाएगा। सड़क किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियां और अन्य अस्थायी कब्जे यूटिलिटी कार्यों में बाधा बन रहे हैं, जिसके चलते कार्रवाई का निर्णय लिया गया है।
सहायक अभियंता जीवेक ने बताया कि होटल अमर से शहीद नगर चौराहे तक सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण और यूटिलिटी से जुड़े कार्य प्रगति पर हैं। इस मार्ग पर सड़क किनारे दर्जन भर से अधिक लोगों ने झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
नगर निगम की ओर से शनिवार को पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर अतिक्रमणकारियों को बुधवार तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम अवसर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी यदि कब्जे नहीं हटाए गए तो बुधवार को अभियान चलाकर जेसीबी और निगम की टीम की सहायता से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सीएम ग्रिड परियोजना शहर की प्रमुख आधारभूत संरचना योजनाओं में शामिल है। इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशास


