—संकरी गलियों में फॉगिंग मशीनों की संख्या बढ़ाकर दो गुनी करने का निर्णय
—भीमनगरी समारोह आयोजन को लेकर विषेश सफाई व्यवस्था रखने के आदेश
आगरा। बदलते मौसम के साथ ही नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए नगर निगम ने युद्धस्तर पर संचारी रोग नियंत्रण और नाला सफाई के लिए आज से विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी हॉल में इसको लेकर एक बैठक का आयोजन भी किया गया। इसकी अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की।
बैठक के दौरान नाला सफाई के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर अभियान चलाये जाने का निर्णय लेते हुए हर वार्ड में पिटठू मशीनों के माध्यम से एंटी लार्वा का छिड़काव और पतली गलियों में पोर्टेविल मशीनों की संख्या बढ़ाकर फॉगिंग कराने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 संजीव वर्मा ने बताया कि अभी तक संकरी गलियों में एक दर्जन पोर्टेविल मशीनों से फॉगिंग कराई जा रही थी अब इनकी संख्या को बढ़ाकर बीस किया जाएगा। बैठक में भाग लेने आए जेड0एस0आ0े और एस0एफ0आई0 को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान भीमनगरी समारोह आयोजन क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। भीमनगरी समारोह को देखते हुए इस क्षेत्र में अभी तक बीस लोगों का गेैंग सफाई व्यवस्था का काम संभाल रहा था अब इनकी संख्या भी बढ़ाकर चालीस करने का निर्णय लिया गया है। अपर गनर आयुक्त ने कहा कि भीमनगरी आयेाजन समारोह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाष्त नहीं की जाएगी। बेैठक के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अलावा सभी जेड0एस0ओ0 और एस0एफ0आई0 भी उपस्थित रहे।


