छठ पर्व के लिए नगर निगम ने यमुना घाटों पर कीं व्यापक तैयारियां

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 4 नवंबर। छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने यमुना घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्थाएं करनी प्रारंभ कर दी हैं। सोमवार को घाटों की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को स्वयं यमुना घाटों को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
पांच नबंवर से नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो रहे छठ महापर्व के लिए नगर निगम ने सोमवार को यमुना के प्रमुख घाटों दशहरा, पार्वती, कैलाश और हाथीघाट के अलावा सीताराम घाट पर विशेष अभियान चलाकर वहां की सफाई कराई। प्रत्येक घाट पर पन्द्रह पन्द्रह सफाई कर्मियों की टीमों को लगाकर सफाई कराई गयी। सोमवार शाम तक सभी घाटों पर सफाई के अलावा बैरीकेडिंग और लाइटिंग की व्यवस्था कराई जा चुकी थी। पूजन के समय महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या न आये इसलिए प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि स्नान के उपरांत कपड़े आदि बदलने के लिए यमुना के घाटों पर अस्थाई स्नानागार की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। घाटों पर रंगोली बनाकर उन्हें सुंदर रुप प्रदान किया जा रहा है।

—-सभी घाटों पर रखवाएं गये अर्पण कलश—

प्ूाजा अर्चना को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर नगर निगम की ओर से अर्पण कलश रखवाए गये हैं। पूजन के दौरान दीप आदि का विसर्जन इन कंुडों में भी किया जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर पूर्वांचल के लोग स्वयं भी सोमवार को यमुना के घाटों की सफाई कर अपनी अपनी जगह चिंंिहत करने में जुटे रहे।

—पॉलीथिन आदि को डस्टविन में ही डालें—-

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा सामग्री आदि के लिए प्लास्टिक के बजाय कपड़े के बैग का प्रयोग करें। प्लास्टिक आदि को पूजन के उपरांत घाटों पर न फेंक कर वहां निगम की ओर से लगाये गये डस्टविन में ही डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *