जीआईसी ग्राउंड में ठहराये जाएंगे जायरीन, व्यवस्थाएं करने में जुटा नगर निगम प्रशासन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा होकर देश के विभिन्न हिस्सों से अजमेर शरीफ दरगाह पर आयोजित होने वाले उर्स में शामिल होने जाने वाले जायरीनों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू की जा रही हैं। जायरीनों के ठहराव के लिए इस बार जीआईसी ग्राउंड को अस्थायी विश्राम स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि जायरीनों के ठहरने के लिए नगर निगम द्वारा इस मैदान में पांडाल लगाए जाएंगे ताकि बड़ी संख्या में आने वाले जायरीन सुरक्षित और आरामदायक ढंग से ठहर सकें। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। रात्रि के समय सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे मैदान में जगह-जगह लाइटिंग की व्यवस्था भी होगी।
व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की चौबीस घंटे की ड्यूटी मैदान पर लगाई जाएगी। दिसंबर में आगरा एवं फतेहपुर सीकरी में अजमेर शरीफ से सालाना उर्स में भाग लेकर लौटने वाले जायरीन का आना शुरू होगा।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य का वर्जन —-

“आगरा होकर अजमेर शरीफ जाने वाले जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जीआईसी मैदान में ठहराव, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी जरूरी इंतजाम किए गए जाएंगे। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी चौबीस घंटे मौके पर तैनात रहेंगे, ताकि जायरीनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो।”

नगर निगम की इन व्यवस्थाओं से आगरा होकर गुजरने वाले हजारों जायरीनों को राहत मिलेगी और उर्स के दौरान शहर में सुव्यवस्थित आवागमन एवं बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *