
आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा गुरुवार को जलकल प्रांगण में जलकल विभाग एवं निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरवासियों को स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में चल रहे सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्यों के दौरान यदि किसी भी प्रकार से जल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होती है, तो उसकी मरम्मत का पूरा खर्च संबंधित निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लीकेज की शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जलकल विभाग के अधिशासी अभियन्ता एवं कार्यवाहक महाप्रबंधक संघ भूषण, अनिरुद्ध भारती, प्रेम चन्द्र, अशोक कुमार ,पुष्पेन्द्र सिंह के अलावा सहायक अभियन्ता आदित्य कुमार (हरीपर्वत जोन), गणेश सिंह (छत्ता जोन), सत्य प्रकाश सिंह (ताजगंज जोन) तथा अवर अभियन्ता विनीत चौधरी (हरीपर्वत जोन), राजीव कुमार (ताजगंज जोन), ललित कुमार (छत्ता जोन) आलम नवाज (लोहामंडी जोन) भी शामिल हुए। बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने, राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा विभिन्न जोनों में समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।


