जो फसल बोएगा वही फसल काटेगा – सांसद राजकुमार चाहर

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 22 फरवरी। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने किरावली तहसील के गांव जुगसेना और सींगना में यमुना नदी के किनारे खेतों पर किसानों द्वारा बोई सैकड़ो बीघा फसल तहसील कर्मियों द्वारा नष्ट की गई फसल को देखा और वही मोके पर संबंधित किसानों ओर तहसील से आए तहसीलदार व नायब तहसीलदार से बात की। कहा कि आपने जल्दबाजी में किसानों की फसल उजाड़ दी । जिसने फसल की बुवाई की वही फसल को काटेगा। किसान का सम्मान सर्वोपरि है उसे गिरने नहीं दिया जाएगा। किसानों के सामने ही जिलाअधिकारी आगरा से सांसद चाहर ने फोन पर वार्ता की ओर सोमवार को किसानों के साथ बैठने की बात कही। सोमवार को किसानों ओर प्रशासन के बीच वार्ता के दौरान सांसद खुद मौजूद रहेंगे जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो सके । कलेक्ट्रेट के सभागार में 11 बजे किसानों ओर प्रशासन की वार्ता होगी।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पोनियां, जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिओम रावत, भवर सिंह चौहान, लाल सिंह लोधी जिला महामंत्री पवन सिकरवार,मंडल अध्यक्ष के के ठाकुर, ओमकांत डागुर, अभिलाष, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामदेव भगोर, प्रमोद सिकरवार, वीरपाल किसान -देवेंद्र सिंह, हेम सिंह, तोरण सिंह, प्रेम सिंह बघेल, किशन शर्मा, रणधीर सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *