पहले ही गाने में चल गया मोनालिसा की कजरारी आंखों का जादू, म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ मचा रहा धमाल

Entertainment

महाकुंभ के दौरान कजरारी आंखों वाली लड़की चर्चा में आई थी। ये लड़की माला बेचा करती थी, इसका नाम मोनालिसा था। अब मोनालिसा हीरोइन बन गई हैं और उनका नया और पहला गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रयागराज में 144 साल बाद लगे महाकुंभ ने कइयों को रोज़गार दिया, लेकिन सबसे ज्यादा चांदी जिसकी हुई, वह थीं मोनालिसा। माला बेचकर रातों-रात देशभर में फेमस हुईं इस लड़की ने अब ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री कर ली है। उनका एक लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ सामने आया है, जो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी खूबसूरती की एक बार फिर से तारीफ हो रही है, वहीं उनके को-स्टार उत्कर्ष सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर उनकी वाहवाही की है।

महाकुंभ वाली मोनालिसा, जिनका पूरा नाम मोनी भोंसले है, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। वह प्रयागराज में रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम कर रही थीं और तभी वह सबकी नजरों में आ गईं। उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया। अब उनका पहला म्यूजिक एल्बम ‘सादगी’ रिलीज़ हुआ है। उत्कर्ष सिंह के साथ उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। 4.10 मिनट के इस गाने को रिलीज़ के चार घंटे में 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है और 6.2 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है।

‘सादगी’ गाने में मोनालिसा और भी खूबसूरत लग रही हैं। कभी वह दुल्हन के अवतार में नज़र आ रही हैं, तो कभी वह ट्रेडिशनल लिबास में अपनी आँखों से सबका दिल चुरा रही हैं। बताया जाता है कि प्रयागराज से जाने के बाद उन्हें फिल्में ऑफर होने लगी थीं और वह ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से डेब्यू भी करेंगी। वह कुछ समय पहले नेपाल भी गई थीं और अब उनका गाना धमाल मचा रहा है।

मोनालिसा को इस सॉन्ग में देख लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ मोनालिसा को देखने के लिए इस गाने का इंतजार हो रहा था।” एक अन्य ने लिखा, “ये गाना मोनालिसा पर पूरा सूट कर रहा है।” वहीं, कुछ और कमेंट्स में “बहुत खूब मोनालिसा” और “मोनालिसा को पूरा सपोर्ट है। वह बहुत सुंदर लग रही हैं,” जैसे संदेश देखने को मिले। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा, “मोनालिसा सच में आप बहुत सुंदर हो, आपके अंदर सादगी भी झलक रही है।”

-संजय भूषण पटियाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *