आगरा किला पार्सल कार्यालय में व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व व सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) संजय गौतम के मार्गदर्शन में आगरा किला स्टेशन से पार्सल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगरा किला पार्सल कार्यालय में स्थानीय व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों से पार्सल व्यवसाय को बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों द्वारा पार्सल बुकिंग एवं परिवहन से संबंधित सुझाव एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया गया।
व्यापारियों को भारतीय रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही पार्सल सेवाओं, उनकी विशेषताओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक पार्सल यातायात रेलवे के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पार्सल व्यवसाय को बढ़ाने हेतु रेलवे एवं व्यापारियों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा व्यापारियों ने रेलवे के साथ सहयोग करते हुए पार्सल यातायात बढ़ाने में अपनी सकारात्मक भागीदारी का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *