प्रदेशीय सब-जूनियर वालीबाल में मेरठ ने आगरा को हराया

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 बालीवाॅल संघ के समन्वय से दिनांक 07 से 10 फरवरी, 2026 तक प्रदेशीय सबजूनियर बालिका बालीवाॅल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 40 मैच खेले जाने हैै। उ0प्र0वालीबाल संघ के मण्डल संयोजक तथा भारतीय सेना की एयर फोर्स की इकाई से अनेको बार राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम का प्रतिभग कर चुके विजय कुमार उपस्थित रहें।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनांक 08.02.2026 को आयोजित मैचों का विवरण।
प्रतियोगिता में कुल 19 टीमो में 17 मण्डल एवं 01 स्पोर्टस कालेज गोरखपुर एवं 01 छात्रावास अयोध्या की टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच स्पोर्टस कालेज गोरखपुर बनाम गोरखपुर मण्डल के मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्टस कालेज गोरखपुर 25-12, 25-7 के 02 सेट में 2-0 से एकतरफा विजयी रहा। दूसरा मैच लखनऊ मण्डल बनाम सहारनपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें लखनऊ मण्डल 25-8, 25-7 से विजयी रहा। तीसरा मैच वाराणसी मण्डल बनाम कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 25-7, 25-6 से विजयी रहा। चैथा मैच स्पोर्टस कालेज गोरखपुर बनाम अलीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्टस कालेज गोरखपुर 25-10, 25-18 से विजयी रहा। पांचवा मैच आगरा मण्डल बनाम झांसी मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें झांसी मण्डल 25-9, 25-23 से विजयी रहा। छठा मैच आजमगढ़ मण्डल बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ़ मण्डल 25-7, 25-9 से विजयी रहा। सातवां मैच प्रयागराज मण्डल बनाम अयोध्या मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज मण्डल 25-21, 25-14, से विजयी रहा। आठवां मैच अलीगढ़ मण्डल बनाम मिर्जापुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अलीगढ मण्डल 25-5, 25-18 से विजयी रहा। नवां मैच सहारनपुर मण्डल बनाम चित्रकूट मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर मण्डल 25-12, 27-7 से विजयी रहा। दसवां मैच वाराणसी मण्डल बनाम बरेली मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 25-10, 25-18 से विजयी रहा। ग्यारवां मैच झांसी मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें झांसी मण्डल 25-19, 25-18 से विजयी रहा। वारवां मैच अलीगढ़ मण्डल बनाम गोरखपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अलीगढ़ मण्डल 25-20, 23-25, 25-19 से विजयी रहा। तेहरवां मैच अयोध्या मण्डल बनाम लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या मण्डल 25-9, 25-14 से विजयी रहा। चौदहवां मैच कानपुर मण्डल बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें कानपुर मण्डल 25-17, 25-14 से विजयी रहा। पन्द्रहवां मैच मेरठ मण्डल बनाम आगरा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमे मेरठ मण्डल 25-17, 28-26 से विजयी रहा। सोलवां मैच प्रयागराज मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज मण्डल 25-17, 25-8 से विजयी रहा।
निर्णायकों मेंः- फूलचन्द्र गुप्ता-प्रयागराज, विजय कुमार-आगरा, संतोष पटेल-वाराणसी, निर्भय प्रताप सिंह-झांसी, रामकुमार-बलिया, ओकारेश्वर-जालौन, अखिलेश प्रताप सिंह-कानपुर, ज्ञानेन्द्र कुमार-रायबरेली, दीपकी कुमार-रायबरेली, इरफान मलिक-लखिमपुर, धीरेन्द्र सिंह-कानपुर, राजेन्द्र बहादुर यादव-प्रतापगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *