माध्यमिक विद्यालय फुटबॉल में एम डी जैन के सीनियर और जीआईसी के जूनियर बालक बने विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 30 सितंबर। एकलव्य स्टेडियम के मैदान में आयोजित की गई 67वीं माध्यमिक विद्यालयी जनपद स्तरीय अंडर 14 एवं अंडर 19 वर्ष फुटबॉल बालक प्रतियोगिता का उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण डॉ कर्ण सिंह इं का के प्रधानाचार्य डॉ विजय कुमार चौहान और मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर किया गया। सीनियर अंडर 19 वर्ष वर्ग के फ़ाइनल में एम डी जैन इ का ने राजकीय इ का को टाई ब्रेकर में 4-1 से हराकर विजेता बना। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग अंडर 14 वर्ष के फ़ाइनल में राजकीय इ का ने एम डी जैन इं का को 3-0 से हराकर विजेता बना। एम डी जैन की और से जतिन कुमार,हर्षित,अरसद व राहुल ने 1-1 गोल किए।  जबकि राजकीय की ओर से हर्ष ने 1 गोल किया।इससे पूर्व पहले सेमीफ़ाइनल में राजकीय इ का ने कर्ण सिंह इ का को 5-1 से हराया। दूसरे सेमीफ़ाइनल में एम डी जैन इ का ने सेंट जॉन्स इ का को 1-0 से हराया।

उपरोक्त अवसर पर ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,प्रशांत सिंह गहलोत,केपीसिंह यादव,रवि प्रकाश,सौरभ सिंह,एनकेबिंदु,राजेंद्र धर्मेंद्र,ब्रजेश आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने मैं अपना योगदान दिया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ अरुण कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में निरुपम,कृष्ण,बिंदु द्विवेदी,दिव्यांग व अनंत शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *