आगरा , 5 अक्टूबर। 67वीं मंडलीय बालिका अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता किशोरी रमण महाविद्यालय,मथुरा में हुई। जिसमें अंडर-19 बालिका फुटबॉल में मथुरा और आगरा के मध्य फाइनल मैच हुआ ।जिसमें मथुरा ने आगरा को 2-1 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि आगरा को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। आगरा टीम की कोच के रूप में सरिता यादव व शालिनी ने आगरा जनपद की तरफ से प्रतिनिधित्व किया। अंडर-19 बालिका फुटबॉल में मथुरा और आगरा के मध्य फाइनल मैच हुआ जिसमें मथुरा ने आगरा को 2-1 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि आगरा उपविजेता रहा। जिसमें टीम कोच के रूप में सरिता यादव व शालिनी ने आगरा जनपद की तरफ से प्रतिनिधित्व किया।
आगरा की 5 बालिकाओं बी डी जैन क इं का की अंशी, जॉय हैरिस क इं का की ललिता व रितु, सेंट जोसफ़ क इं का की भूमि व मोनिका का चयन मंडलीय टीम में हुआ है।जनपद के फुटबॉल में उपविजेता होने पर एवं 5 खिलाड़ियों के आगरा मंडलीय टीम में चयनित होने पर आरपी शर्मा संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल ,आगरा, दिनेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, वीरेंद्र सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार , ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,पंकज शर्मा,हरपाल सिंह,संजय नेहरू,राजेश गुप्ता ,रवि प्रकाश, पंकज कुमार, सौरभ गुप्ता,के पी सिंह यादव,दिग्विजय सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त कर टीम कोच एवं पाँचो चयनित खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई दी है।