पर्यावरण संरक्षण को स्टेडियम से निकाली मैराथन

SPORTS उत्तर प्रदेश
आगरा।  विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर  के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु कार्यवाही हेतु जागरूकता, जनभागीदारी एवं आउटरीच गतिविधियों के आयोजन के अन्तर्गत क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा द्वारा आज मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारम्भ होकर होटल क्लार्कशिराज होते हुएं लालबहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर माल रोड से मुख्य डाकघर से मुड़कर सदर बाजार से होते हुएं स्टेडियम के द्वार पर ही समाप्त हुई। इस मैराथन में 70 धावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 जून, 2026 को वॉकाथन का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *