
आगरा, 10 सितंबर। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई 70 वीं उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के अन्तिम दिन अंडर 19 वर्ष बालक एवं बालिका के विभिन्न रोमांचक मुक़ाबले खेले गए ।
आज के परिणाम इस प्रकार हैं:-
अंडर-19 बालक —
उपकरण फाइनल
फ्लोर एक्सरसाइज
प्रथम — महेश पाल — आगरा मंडल
द्वितीय — विकास यादव — आगरा मंडल
तृतीय — अमित — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
पॉमेल हॉर्स
प्रथम — विकास यादव — आगरा मंडल
द्वितीय — प्रियंशु — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
तृतीय — महेश पाल — आगरा मंडल
रिंग्स
प्रथम — प्रियंशु — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
द्वितीय — साहिल — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
तृतीय — अक्षय राज निषाद — गोरखपुर मंडल
टेबल वॉल्ट
प्रथम — प्रियंशु — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
द्वितीय — शाश्वत — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
तृतीय — विकास यादव — आगरा मंडल
समानांतर बार
प्रथम — विकास यादव — आगरा मंडल
द्वितीय — साहिल — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
तृतीय — कृष्णा — लखनऊ मंडल
क्षैतिज बार
प्रथम — विकास यादव — आगरा मंडल
द्वितीय — प्रियंशु — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
तृतीय — अमित — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
अंडर-19 बालक — टीम चैंपियनशिप
प्रथम — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
द्वितीय — आगरा मंडल
तृतीय — लखनऊ मंडल

अंडर-19 बालक — ऑल राउंड चैंपियनशिप
प्रथम — विकास यादव — आगरा मंडल
द्वितीय— प्रियंशु यादव — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
तृतीय — महेश पाल — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
अंडर-19 बालिका — उपकरण फाइनल
टेबल वॉल्ट
प्रथम — अंजली — आगरा मंडल
द्वितीय — आरशी — आगरा मंडल
तृतीय — पूनम — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
असमानांतर बार
प्रथम — अनन्या चाहर — आगरा मंडल
द्वितीय — अंजली — आगरा मंडल
तृतीय — पूनम — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
बैलेंसिंग बीम
प्रथम — पूनम — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
द्वितीय — अंजली — आगरा मंडल
तृतीय — खुशी — आगरा मंडल
फ्लोर एक्सरसाइज
प्रथम — अंजली — आगरा मंडल
द्वितीय — अनन्या चाहर — आगरा मंडल
तृतीय — पूनम — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
अंडर-19 बालिका — टीम चैंपियनशिप
प्रथम — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
द्वितीय— आगरा मंडल
तृतीय — सहारनपुर मंडल
अंडर-19 बालिका — ऑल राउंड चैंपियनशिप
प्रथम — अंजली — आगरा मंडल
द्वितीय — पूनम — स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर
तृतीय — अनन्या चाहर — आगरा मंडल
पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा श्रीमती मंजू भदौरिया एवं अति विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक अजय कुमार सेठी द्वारा एवं विशिष्ट अतिथि विश्वेन्द्र सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया । मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक व चमचमाती ट्रॉफ़ी प्रदान की गई । अतिथियों का स्वागत मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह,जीआईसी संस्कृत उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह एवं अंजना चौहान द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
अतिथियों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम मे स्वागत गीत बी डी जैन क इं का की छात्राओं द्वारा, राजस्थानी नृत्य श्री श्रीराम स्वरूप क इं का की छात्राओं द्वारा एवं श्री कृष्ण भक्ति नृत्य तुलसी देवी क इं का की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। राम प्रवेश दुबे के नेतृत्व में जिमनास्टिक प्रशिक्षुओं ने जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया जिसमें फ्लोर एक्सरसाइज, पेररल बार, अनइवन बार, हॉरिजेंटल बार एवं रोमन रिंग्स पर शानदार प्रदर्शन किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, धन्यवाद दिया व सभी को अपनी शुभकामनाएँ दीं। प्रतियोगिता संबंधी रिपोर्ट ज़िला विद्यालय निरीक्षक (बालिका शिक्षा) विश्व प्रताप सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई । सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार द्वारा दिया गया।
प्रधानाचार्यों डॉ अनिल वशिष्ठ,डॉ एस के सिंह,सोमदेव सारस्वत,डॉ अतुल कुमार जैन,डॉ सी पी सिंह,डॉ राम निवास मुद्गल, विवेक वीर सिंह,डॉ संजीव यादव,संध्या कुमारी, मालती वर्मा ,नीलम चतुर्वेदी,डॉ कुमुद ग्रोवर,उषा यादव,शालिनी गर्ग,डॉ रचना शर्मा,अरुणा सिंह,डॉ राम अवतार,प्रशांत सिंह,प्रशांत गहलौत,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा,संजय नेहरू,के पी सिंह यादव,संदीप परिहार, गोविंद सिंह,प्रभात तिवारी, राहुल चौधरी राजेश गुप्ता, सौरभ सिंह,ज्ञानेन्द्र कुमार यादव,राम प्रकाश यादव, शाहतोष गौतम,रामेन्द्र शर्मा,ब्रजेश कुमार,सोबरन सिंह,रजनेश शर्मा, जनार्दन राणा,अजय शर्मा,ज्योति सोनी,उपमा सिंह, शिखा झिंगरन एवं कविता झिंगरन आदि उपस्थित थे। उक्त प्रतियोगिता में पूरे उत्तर प्रदेश के 10 मण्डल एवं 1 स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के 300 से अधिक बालक, बालिकाए एव अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ रीनेश मित्तल एवं डॉ प्रिया मिश्रा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायकों में टूर्नामेंट डायरेक्टर राजेश यादव (उप क्रीड़ाधिकारी) के दिशा निर्देशन में जावेद,राम प्रवेश दुबे, लक्ष्मण प्रसाद,रवि कांत यादव,मधुकर मुर्मु, अश्वनी यादव,राजेश कुशवाह, शफ़ी उल्लाह ख़ान, करीना , भरत, मोनिका, साहिल,गगन,गुरमीत सिंह, अभय,हिमांशु,इरशाद,रमजान,शिवम् यादव,केशव गुप्ता, ईशान,मनीष शर्मा व पूजा शर्मा के साथ प्रतियोगिता कराई गई ।


