महर्षि परशुराम इंका का बास्केटबॉल खिलाड़ी कृष्णा शर्मा करेगा उत्तर प्रदेशीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। गोरखपुर में 14 से 16 सितंबर तक 70वीं बालक माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय बास्केटबॉल प्रतियागिता का आयोजन अण्डर 14,17 व 19 वर्ष में किया जाएगा,जिसमें महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज,यमुना किनारा का बास्केटबॉल खिलाड़ी कृष्णा शर्मा आगरा मण्डल की ओर से बालक अण्डर 19 वर्ष में प्रतिभाग करेगा ।

18 वर्षीय कृष्णा शर्मा महर्षि परशुराम इण्टर कॉलेज ,यमुना किनारा का कक्षा-11 का छात्र है। ताजगंज स्थित नवादा बाज़ार निवासी हैं । वह सुभाष शर्मा एवं माता श्रीमती रेखा शर्मा के सुपुत्र हैं। कृष्णा शर्मा इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में स्कूल में बास्केटबॉल का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है ।

उल्लेखनीय है कि 5 सितंबर को नगर निगम इण्टर कॉलेज, ताजगंज,आगरा के प्रांगण में आयोजित की गई 70वीं अण्डर 14,17 व 19 वर्ष बालक माध्यमिक विद्यालयी आगरा मंडलीय बास्केटबॉल प्रतियागिता में कृष्णा शर्मा ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया,जिसके आधार पर उनका चयन आगरा मण्डल टीम में हुआ है ।

कृष्णा शर्मा को मंडल टीम में चयनित होने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार,ज़िला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह,ज़िला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा वी पी सिंह,इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,राहुल चौधरी,संजय नेहरू, के पी सिंह यादव,गोविंद सिंह, हिमांशु शर्मा आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *