
दुनियां के सबसे बड़े फुटबाल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून को हो रहा है। फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिकों में हो रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप आयोजित हो रहा है। विश्व कप का उद्घाटन मैच 12 जून को रात 12.30 बजे मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप ए का मैच एस्टाडियो अजेका , मैक्सिको सिटी में होगा। जबकि आज का दूसरा मैच सुबह 7.30 बजे दक्षिण कोरिया और यूएफापाठ डी के मध्य एस्टाडियो एकरोनगुआडल्जरा में होगा।
फीफा वर्ल्ड कप 12 जून से प्रारंभ होकर 20 जुलाई तक चलेगा। जिसमें कुल 104 मैच होंगे। फाइनल मैच मैटलिफा स्टेडियम न्यूजर्सी में 20 जुलाई को खेला जाएगा। फुटबाल खेल के प्रेमी आगरा में भी हैं। फीफा वर्ल्ड कप के लिये फुटबाल के दीवाने रात-रात भर जागकर मैच देखते हैं। इसके लिये कुछ फुटबाल प्रेमियों ने तो पहले से ही तैयारिया कर ली हैं।
फीफा विश्व कप 2026 युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा मंच है। हम भी एक दिन भारत को इस स्तर पर देखना चाहते हैं।”
आदित्य चौहान- सचिव, आगरा फुटबॉल एकेडमी
“48 टीमों के नए प्रारूप से प्रतियोगिता और अधिक रोमांचक हो गई है। छोटे देशों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।”इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को नई नई तकनीक सीखने को प्राप्त होती है, आशा है कि इस बार ए आई एफ एफ के द्वारा करायी जा रही प्रतियोगिता में आगरा के अधिक से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
सुरेंद्र सिंह चौहान (बिल्लू चौहान)- अध्यक्ष आगरा रीज़न फुटबॉल एसोसिएशन
“मैं अर्जेंटीना और स्पेन जैसी टीमों के प्रदर्शन को देखने के लिए उत्साहित हूँ। विश्व कप हमेशा नई कहानियाँ गढ़ता है।”
अक्षय सिंह, संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी
“विश्व कप केवल फुटबॉल नहीं, बल्कि विभिन्न देशों की संस्कृति और खेल भावना का उत्सव है।”
उर्वशी सिकरवार- राष्ट्रीय खिलाड़ी
“आगरा के युवाओं में फुटबॉल के प्रति बढ़ता उत्साह देखकर लगता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है।”
प्रखर माहेश्वरी- फुटबॉल खिलाड़ी
“विश्व कप के मैच देखकर हमारी तकनीकी समझ और खेल के प्रति दृष्टिकोण दोनों बेहतर होते हैं।”
श्रुति जादौन- राष्ट्रीय खिलाड़ी
“इस बार कई युवा खिलाड़ी दुनिया के सामने अपनी पहचान बनाएंगे, जिसका इंतजार हर फुटबॉल प्रेमी को है।”
साक्षी यादव- राष्ट्रीय खिलाड़ी
“फुटबॉल हमें अनुशासन, टीमवर्क और संघर्ष की सीख देता है, और विश्व कप इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।”
अविरल मिश्रा- राष्ट्रीय खिलाड़ी
“मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे जो वर्षों तक याद रखे जाएंगे।”
अयान महाजन
राष्ट्रीय खिलाड़ी
“भारत भले अभी विश्व कप में नहीं खेल रहा हो, लेकिन भारतीय फुटबॉल लगातार आगे बढ़ रही है और भविष्य में यह सपना जरूर पूरा होगा।”
अंशी कश्यप- राष्ट्रीय खिलाड़ी
“विश्व कप जैसे आयोजन खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य तय करने और उन्हें हासिल करने की प्रेरणा देते हैं।”
अंजली चौहान- सचिव आगरा फुटबॉल एसोसिएशन आगरा
“आगरा के फुटबॉल खिलाड़ी भी विश्व कप से प्रेरणा लेकर अपने खेल को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।”
राजेश कहरवार, स्पोर्ट्स डायरेक्टर, हिंदुस्तान इंजिनियरिंग कॉलेज


