आगरा मंडल पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों व  आरओबी-आरयूबी के कार्यों का शिलान्यास 

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

अमृत स्टेशन योजना में स्कूली बच्चों ने भी निभाई भागीदारी

आगरा, 21 फरवरी। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल पर अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत आगरा मंडल के स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही देशभर में भी 525 से अधिक स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें आगरा मंडल के भी 15 स्टेशन शामिल हैं। जिनमें से 03 स्टेशनों का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत अगस्त माह में किया गया था। जबकि अन्य 07 स्टेशनों ईदगाह, राजा की मंडी, धौलपुर, खेड़ली, डीग, गोविन्दगढ़ व होडल का शिलान्यास  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  द्वारा 26 फरवरी 2024 को किया जाएगा। साथ ही आगरा मंडल के 35 आरओबी,आरयूबी का  शिलान्यास अथवा लोकार्पण भी  किया जाएगा।

मण्डल रेल प्रबंधक आगरा  तेज प्रकाश अग्रवाल के अनुसार  प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले इस शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में विकसित भारतीय रेल के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की भागीदारी का निर्णय रेलवे प्रशासन द्वारा लिया गया।  जिसके अंतर्गत आगरा मंडल पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन के निर्देशन में रेलवे द्वारा विभिन्न स्कूलों में “2047 के विकसित भारत की विकसित रेल” विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें  मंडल पर स्थित 42 स्थानों पर 37 स्कूलों में ड्राइंग,निबंध एवं काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभी तक 2520 से अधिक बच्चों ने भाग लिया हैं। बच्चों ने इस विषय पर शानदार ड्राइंग बनाई तथा प्रभावी विचार प्रस्तुत किये। इन प्रतियोगिताओं के 378 से अधिक विजेता बच्चों को दिनांक 26 फरवरी 2024 को मण्डल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *