माध्यमिक मंडलीय तैराकी में आगरा जनपद बना ओवरऑल चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

आगरा।डीपीएस स्कूल शिकोहाबाद में आयोजित मंडलीय माध्यमिक विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में आगरा जनपद ओवरआल चैंपियन बना।  दूसरे स्आथान पर फिरोजाबाद तथा तीसरे स्थान पर मथुरा जनपद रहा। आगरा जनपद सर्वाधिक अंक पाकर ओवरऑल चैंपियन बना सर्वाधिक आगरा के खिलाड़ी मंडल की टीम में चयनित हुए। इसका श्रेय आगरा जनपद के सभी व्यायाम शिक्षकों को जाता है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आर पी शर्मा के निर्देशन में मंडलीय प्रतियोगिता कराई जा रही हैं । व्यायाम शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह चाहर, जिला मंत्री राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय नेहरू, अशोक बघेल, पंकज शर्मा, पंकज कश्यप, के पी सिंह यादव, विजेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, ज्योति सोनी, सौरभ सिंह, श्वेता सिंह तथा सभी शिक्षकों ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रदेश स्तर पर विजय होने का आशीर्वाद प्रदान किया। टीम मैनेजर व कोच को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *