स्वर्गीय संजीव तोमर 29वें बास्केट बॉल टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के बालक और गायत्री पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 23 नवंबर। होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा में आज स्वर्गीय संजीव तोमर मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर विनय कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ हरि सिंह यादव रहे।

बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला होली पब्लिक स्कूल और जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें जॉन मिल्टन ने 27-28 से खिताबी जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया । रनरअप होली पब्लिक स्कूल रहा ।

बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में फाइनल का मुकाबला गायत्री पब्लिक स्कूल और सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के मध्य हुआ जिसमे गायत्री पब्लिक स्कूल ने 20-7 से खिताबी जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की । सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज रनर अप रहा ।बालक वर्ग में उभरते बॉस्केटबॉल खिलाड़ी का खिताब मोक्ष एवं विशेष को मिला और बालिका वर्ग में दीक्षा को प्रदान किया गया ।
सर्वश्रेष्ठ बॉस्केटबॉल अटैकर की ट्रॉफी बालक वर्ग में साहिल एवं बालिका वर्ग में त्रिशा सिंह को प्रदान की गई । सर्वश्रेष्ठ बास्केटबॉल डिफेंडर की ट्रॉफी बालक वर्ग में साबिर एवं बालिका वर्ग में ट्विस्टी बंसल को मिली ।
इस टूर्नामेंट में कुल 24 स्कूल की टीमों ने भाग लिया था। रेफरी की भूमिका निभाई हरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार, नमनदीप सिंह, सचिन दत्त जोशी, आशीष वर्मा, आशीष चौहान, पवन राजपूत एवं अभिषेक।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजय तोमर , डायरेक्टर शम्मी तोमर, सेक्रेटरी जिला बॉस्केटबॉल संघ डॉ हरि सिंह यादव, जॉइंट सेक्रेटरी जिला बॉस्केटबॉल संघ रीनेश मित्तल, हिमांशु यादव और राहुल सिकरवार एवम समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन तन्वी बंसल और ऋतु के द्वारा किया गया । इस टूर्नामेंट की रूपरेखा फिजिकल के हेड अहमद नूरी के दिशा निर्देशन में तैयार की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *