मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अंतिम विशेष अभियान 29 नवम्बर को

Press Release उत्तर प्रदेश

सभी बूथों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ – नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए फार्म-6, 7 व 8 भरें

आगरा.28.11.2026.अपर जिलाधिकारी नगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान जी ने बताया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 17-11-2026 को जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया जा चुका है।

मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे पात्र नागरिक जिनकी अर्हता तिथि 01-01-2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे अथवा कर चुके हैं, ऐसे पात्र नागरिक अपना नाम संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आलेख्य प्रकाशन अवधि दिनांक 17-11-2026 से 16-12-2026 तक मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बी०एल०ओ० को कार्य अवधि में निर्धारित फार्म-6 एवं फार्म-8 पूर्ण भरकर प्राप्त करा सकते हैं।

मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम सभाओं एवं वार्ड कमेटियों की बैठकों में तथा समस्त बी०एल०ओ० द्वारा विशेष अभियान की अन्तिम तिथि 29-11-2026 (रविवार) है। जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर अपने-अपने बूथ पर प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक उपस्थित होकर दावा एवं आपत्ति व नए मतदाता पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे।

ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर फार्म-6 निःशुल्क प्राप्त कर एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी एक सदस्य का EPIC / मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गये हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, का फार्म-7 भरा जायेगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं, वह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल पर बी०एल०ओ० अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *