आगरा की कृतिका नौहवार ने CA फ़ाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की 

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।   दयालबाग, पंजाबी बाग निवासी कृतिका नौहवार, पुत्री अनिल नौहवार एवं श्रीमती पुष्पलता नौहवार, ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फ़ाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

कृतिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय-2, आगरा से प्राप्त की, जहाँ उन्होंने दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने सेंट जॉन्स डिग्री कॉलेज, आगरा से बी.कॉम. की शिक्षा पूर्ण की। अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने CA फ़ाइनल परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार, क्षेत्र तथा आगरा शहर का गौरव बढ़ाया है।

इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।

इस अवसर पर सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी एवं यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी कृतिका नौहवार एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।उसकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *