खेरिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज का होगा नवनिर्माण, 90 दिनों तक बंद रहेगा सड़क यातायात

Press Release उत्तर प्रदेश

50 वर्ष की निर्धारित कोडल लाइफ पूरी होने और जर्जर स्थिति को देखते हुए लिया गया निर्णय, शहरवासियों को मिलेगी सुरक्षित एवं बेहतर यातायात सुविधा

आगरा, 15 अक्टूबर। शहरवासियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आगरा मंडल के खेरिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज (ROB 1343/3) के नवनिर्माण एवं अनुरक्षण संबंधी कार्य किया जाएगा। इसके लिए 17 अक्टूबर 2026 की सुबह से आगामी 90 दिनों तक पुल पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सड़क यातायात को अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा डबल फाटक मार्ग स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 75 (LC-75) से होकर वैकल्पिक मार्ग पर संचालित किया जाएगा।
खेरिया मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण लगभग वर्ष 1970 में किया गया था। पुल में लगे 02 स्पॉन की निर्धारित कोडल लाइफ 50 वर्ष पूरी हो चुकी है तथा इसकी जर्जर अवस्था को देखते हुए नवनिर्माण एवं आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना जरूरी है। पुल की संरचनात्मक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी संभावित दुर्घटना की आशंका को रोकने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।

सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था को मिलेगा लाभ

पुल का नवनिर्माण पूरा होने के बाद शहरवासियों को अधिक सुरक्षित और बेहतर आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा। इससे पुल की स्थिति में सुधार होगा तथा लंबे समय तक सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यह कदम यात्रियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
रेल प्रशासन आमजन से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा कार्य को समयबद्ध और सुरक्षित ढंग से पूरा कराने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *