खालसा इंटर कालेज की टीम बनी मंडलीय नेहरू हाकी की विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

आगरा।  एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आयोजित मंडलीय सब जूनियर व जूनियर नेहरू हॉकी की प्रतियोगिता खालसा इंटर कालेज ने जीत ली। अंडर-15 वर्षीय प्रतियोगिता में  केवल दो ही टीमें थी इनका सीधा फाइनल मुकाबला खेला गया आगरा जनपद की खालसा इंटर कॉलेज की टीम ने मथुरा जनपद की राधा कृष्ण इंटर कॉलेज की टीम को 4-0 से हराकर मंडलीय विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।  अंडर-17 वर्षीय प्रतियोगिता का पहला मैच आगरा- मथुरा के मध्य खेला गया। यह मैच आगरा ने 5-0 से जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। फिरोजाबाद की टीम बाई मिलने के कारण सीधी फाइनल उत्तरी। खिताबी मुकाबले में आगरा ने फिरोजाबाद के गिरधारी लाल इंटर कॉलेज सिरसागंज की टीम को 4-0 से हराकर खालसा इंटर कॉलेज आगरा जनपद की टीम ने मंडलीय विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरदार जगदीप सिंह साहनी एवं हरजोत साहनी ने संयुक्त रूप से किया ।प्रतियोगिता में मथुरा जनपद की दोनों वर्गों की टीम आगरा जनपद की दोनों वर्गों की टीम तथा फिरोजाबाद जनपद की केवल एक टीम ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल मे अमिताभ गौतम राष्ट्रीय एंपायर एवं तकनीकी अधिकारी हॉकी इंडिया, अजय कुमार सिंह, शाहिद अली , धर्मेंद्र बघेल व दिलीप शर्मा थे। इस अवसर पर सर्वश्री राजीव सोई,हरपाल सिंह चाहर, पंकज शर्मा ,रवि प्रकाश, सौरभ सिंह, पंकज कश्यप, सौरभ गुप्ता, डॉ चतुर सिंह, कमल सिंह, सुनील कुमार चंदेल, महावीर अग्रवाल पद्मावती बघेल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण सरदार जगदीप सिंह साहनी एवं अशोक बघेल मंडलीय सचिव किया। संचालन के पी सिंह यादव एवं संजय लेवल ने किया। संयोजक प्रधानाचार्य कुलदीप जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा मंडल की विजेता टीमों को शुभकामनाएं दी कि वे प्रदेश की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आगरा मंडल का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *